मऊ के नक्षत्र वाटिका पर कार्यकारी अधिकारी मयूर माहेश्वरी की पूरी नजर

मऊ। औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर स्थित पार्क में लगाए गए नक्षत्र वाटिका, महापंचवटी वाटिका, नवग्रह वाटिका अपने आप में एक अलौकिक साबित हो रही है। जहां लगाए गए पर्यावरण अनुकूल व औषधीय व धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण पौधे लोगों के आकर्षण का केंद्र बनते जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसके रखरखाव के चिंतन के लिए खुद यूपीसीडा के कार्यकारी अधिकारी मयूर माहेश्वरी पूरी नजर बनाए हुए हैं। जिसके तहत उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर गोरखपुर व कानपुर से नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर मऊ निरीक्षण के लिए भेजा। जहां अधिकारियों द्वारा पौधरोपण के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में लगाए गए द्वारा लगाए गए नक्षत्र वाटिका, नवग्रह वाटिका व महापंचवटी का निरीक्षण किया गया।
नोडल अधिकारी अजयदीप क्षेत्रीय प्रबंधक प्रबंधक केएन श्रीवास्तव ने बताया कि गत वर्ष औद्योगिक क्षेत्र में फेडरेशन आफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज के सहयोग से महापंचवटी, नक्षत्र व नवग्रह वाटिका की स्थापना की गई। जो संभवत पूर्वांचल में इकलौता साबित हो रही है। खासकर इस वाटिका में लगाए गए पर्यावरण अनुकूलीय पीपल, बरगद, पाकड़ हरिशंकरी, औषधीय आंवला, आम जामुन के साथ ही धार्मिक नवग्रह वाटिका व कल्पवृक्ष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यूपीसीडा मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयूर माहेश्वरी द्वारा खास निर्देश दिए गए कि महज पौधरोपण कर देना ही जरूरी नहीं है। बल्कि पौधों का रखरखाव व उनके समुचित विकास तक उनकी देखरेख आवश्यक है। इस प्रयोजन से आज विश्व पर्यावरण अवसर पर यूपीसीडा की टीम यहां उपस्थित हुई है।


Posted

in

by

Tags: