मऊ के नौशाद को राष्ट्रीय फैलोशिप पुरस्कार के लिए किया गया चयनित

(रिपोर्ट:सईदुज़्ज़फर :8009543112)

मऊ – महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर साईंस एंड इन्फर्मेशन टेक्नोलॉजी के शोधार्थी मऊ के डोमनपुरा निवासी नौशाद अहमद को दिसंबर 2020 और जून 2021 सत्र में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) में सहायक प्रोफेसर के लिए योग्यता के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए राष्ट्रीय फेलोशिप (एनएफ ओबीसी) की योजना के तहत फेलोशिप पुरस्कार के लिए चुना गया है। एनएफ ओबीसी समाज के अन्य पिछड़ा वर्गों (ओबीसी) के उम्मीदवारों की जरूरतों को पूरा करने और उन्हें उन्नत अध्ययन और अनुसंधान करने का अवसर प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। इस पुरस्कार का उद्देश्य ओबीसी से संबंधित बेरोजगार छात्रों को फेलोशिप के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि वे विज्ञान मानविकी और सामाजिक विज्ञान और इंजीनियरिंग में एम.फिल और पीएचडी डिग्री (पूर्णकालिक) के लिए उच्च अध्ययन कर सकें। कम्पयूटर साईंस एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग के प्रोफ़ेसर और नौशाद अहमद के सुपरवाइज़र डॉ पवन कुमार चौरसिया/ डॉ विपिन कुमार जिनके निर्देश में नौशाद अहमद पीएचडी शोध कर रहे हैं। नौशाद अहमद की उपलब्धि पर इन्होंने ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हम लोग बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और नौशाद अहमद को आगे बढ़ते रहने और उज्जवल भविष्य की मंगलमय कामनाएं दी कुलपति प्रोफेसर आनंद प्रकाश ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे यहां के बच्चे निरंतर प्रगति और नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं नौशाद की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।
ज्ञात हो कि नौशाद अहमद मुहल्ला डोमनपुरा अज़ीम चक्की के पोते और असरार अहमद के बेटे हैं। जो मोतिहारी बिहार में महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर साईंस एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग में रिसर्च कर रहे हैं।


Posted

in

by

Tags: