मऊ- जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह ने ने बताया कि उoप्रo मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित मौलवी / मुंशी (सेकेण्डरी), आलिम (सीनियर सेकेण्डरी), कामिल एवं फाजिल की वर्ष 2023 की परीक्षायें दिनांक 17 मई 2023 से 24 मई 2023 के मध्य दो पालियों में (प्रथम पाली पूर्वान्ह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे) निर्धारित की गयी हैं। परीक्षा समय सारिणी परिषद के पोर्टल https://madarsaboard.upsdc.gov.in पर भी उपलब्ध हैं।
उक्त परीक्षा जनपद मऊ के निर्धारित कुल 16 परीक्षा केन्द्रों पर संचालित होगी।

मऊ के 16 परीक्षा केंद्रों पर होगी मदरसा बोर्ड परीक्षा
Posted
in
by
Tags: