मऊ – मऊ जंक्शन के सईदी रोड तक फुट ओवरब्रिज व द्वितीय प्रवेश द्वार बनाने की मांग को लेकर आज एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सांसद सालिम अंसारी के नेतृत्व में रेलवे महाप्रबंधक गोरखपुर से मुलाकात की और 15 नवंबर 2019 के आदेश की याद दिलाई जिसको पूर्व जीएम ने सईदी रोड तक फुट ओवरब्रिज, द्वितीय प्रवेश द्वार व बुकिंग आफिस निर्माण का आदेश दिया था। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि जनहित को देखते हुए तत्काल कार्य कराने का आदेश जारी करें क्योंकि मऊ में वाशिंग पिट बन जाने से स्टेशन के पश्चिम आबादी का 80 प्रतिशत को काफी दूरी तय कर के स्टेशन जाना पड़ता है।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से पूर्व सांसद सालिम अंसारी, व्यापार मंडल के जिला मंत्री ज़फर अहमद जनता, भरत लाल राही, ई.वीरेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
मऊ जंक्शन के सईदी रोड तक फुट ओवरब्रिज व द्वितीय प्रवेश द्वार बनाने की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे महाप्रबंधक गोरखपुर से की मुलाकात
Posted
in
by
Tags: