मऊ बनेगा प्लास्टिक मुक्त शहर, रैली निकालकर नगर पालिका कर रही है लोगों को जागरुक
पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी ने कपड़े के थैलों का किया वितरण

मऊ। सरकार द्वारा 01 जुलाई से पूरे देश में सिंगल यूज़ प्लासिटक के उत्पादन, विक्रय, भण्डारण, लाने-लेजाने एवं उपयोग पर पाबन्दी लगाये जाने के उपरान्त आज नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मुहम्मद तय्यब पालकी की अगुवायी में कोतवाली से सदर-चौक तक व बाल निकेतन से भीटी तक पालिका कर्मियों द्वारा एक जन जागरण रैली निकाली गयी। जिसमें पालिका कर्मी सिंगल यूज़ प्लास्टिक एकत्र करते नज़र आये तो वही पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने लोगों को कपड़े के थैलों का वितरण कर उनसे कपड़े के थैलों का ही प्रयोग करने का आग्रह किया। रैली का शुभारंभ कोतवाली परिसर में महा शपथ अभियान से किया गया। इस रैली में पालिका परिषद के सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेन्द्र कुमार, राजस्व निरीक्षक- अमृता राय, समस्त सफाई नायक एवं नगरवासी शामिल हुये।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी ने लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि सरकार ने सिंगल यूज़ प्लासिटक के प्रयोग पर पाबन्दी लगायी है। प्रतिबन्ध के बाद सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग अब नियमानुसार गैर कानूनी है। उन्होंने अवाम से अपील करते हुये कहा कि आप प्लास्टिक के उपयोग का बहिष्कार कीजिये क्यों कि इसके प्रयोग से हमारे स्वास्थ्य, वातावरण एवं जमीन की उर्वरक क्षमता को लगातार आघात पहुँच रहा है। प्लास्टिक वर्षाें तक नष्ट नहीें हो पाती है और किसी न किसी प्रकार यह लगातार हमें क्षति पहुँचाती रहती है तथा हमारे वातावरण एवं समाज पर अपना कुप्रभाव डालती रहती है। उन्होंने कहा कि इसे बे जुबान जानवर खा-खा कर मर रहे हैं। शहर के नाली एवं नालों में प्लास्टिक के थैले जाने से पानी का बहाव बुरी तरह बाधित होता है। प्रकृति में भी इसका कुप्रभाव बना हुआ है। इस लिये हम जनता से अपील करते हैं कि आप सामान लाने लेजाने में प्लास्टिक के थैलों का प्रयोग न कर अपने साथ कपड़े का थैला लेजायें। श्री पालकी ने अवाम को आश्वस्त करते हुये कहा कि आप हमें सहयोग दें हम आपका पूर्ण सहयोग करेंगे।
इस मौके पर वार्ड सभासद प्रतिनिधि नसीम अख्तर, सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक-सत्य प्रकाश, नरेन्द्र कुमार, राजस्व निरीक्षकः- अमृता राय, डी0सी0-मनीष सिंह, डी0पी0एम0-पियूष सिंह, अनित सिंह व समस्त सफाई नायक व नगरवासी शामिल रहे।


Posted

in

by

Tags: