मऊ में आज कोरोना को लेकर राहत देने वाली खबर, मिले इतना कोरोना पॉजिटिव

मऊ। मऊ में आज कोरोना को लेकर राहत देने वाली खबर है, आज कोरोना जांच हेतु 1234 एंटीजन टेस्ट में महज छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस तरह आज पॉजिटिव पाए जाने वालों का प्रतिशत महज आधा फ़ीसदी रहा। यह जनपद के लिए एक सुकून देने वाली खबर साबित हुई है। हालांकि पूर्व में भेजे गए आरटी-पीसीआर सैंपल से चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इस तरह जनपद में कुल आज 10 लोग पॉजिटिव मिले हैं।
गौरतलब हो कि कोविड कोरोना कि दूसरी लहर में पूरे देश में मामले बढ़ रहे थे। इसके तहत जनपद में भी कुछ दिनों तक 100 व 200 से ऊपर प्रतिदिन पॉजिटिव पाए जाने का सिलसिला शुरू हो गया था। लेकिन पिछले हफ्ते से पॉजिटिव पाए जाने का सिलसिला धीरे – धीरे नीचे आने लगा है। ऐसे में आज कोरोना संक्रमित पाए जाने वालों की संख्या महज आधा फीसदी रह गई।


Posted

in

by

Tags: