मऊ।(13 अप्रैल 2021) जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों को ये लगने लगा है कि कहीं जल्द ही शहर में भी नाइट कर्फ्यू ना लगा दिया जाए। आज मंगलवार को आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में 74 नए मरीज मिले है। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 392 पहुंच गई है।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि 1124 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें 53 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं आरटीपीसीआर की 754 रिपोर्ट में 21 नए मरीज मिले हैं। सीएमओ का कहना है कि नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 3521 पहुंच गई है। इसमें 3090 मरीज रिकवर हो चुके है। 39 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल एक्टिव कोरोना पाज़िटीव 392 मरीजों में से 303 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा है।

मऊ में आज फिर टूटा रिकॉर्ड, जांच में मिले 74 कोरोना पॉजिटिव
Posted
in
by
Tags: