मऊ में देखें अब तक कितने एक्टिव कोरोना पॉजिटिव केस, कोरोना कर्फ्यू से मिलेगी राहत!

मऊ। मऊ में आज कोरोना को लेकर राहत देने वाली खबर है, जिससे मऊ में कोरोना कर्फ्यू से राहत मिलेगी। क्योंकि नई गाइडलाइन के अनुसार 600 से कम कोरोना एक्टिव केस वाले ज़िलों में सरकार ने राहत देने की बात कही है। इस तरह सुबह सात से शाम सात बजे तक कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए दुकानें खुलेंगी। जनपद मऊ में आज कुल 12 पाज़िटीव केस मिले हैं। यह जनपद के लिए एक सुकून देने वाली खबर है। इस तरह से जनपद में कुल एक्टिव कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 286 रह गयी है
मऊ जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से नीचे जा रहा है। आज रविवार को आयी रिपोर्ट में मात्र 12 नये संक्रमित मरीज़ मिले हैं।
इस तरह जनपद में कुल पाज़िटीव मरीजो की संख्या 8073 पहुंच गई है।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न जगहों पर मेडिकल टीमों ने 1060 लोगों की जांच एंटीजेन से की। इसमें मात्र 2 संक्रमित मरीज मिले। वहीं 752 आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 9 जबकि ट्रूनाट जांच में एक मरीज मिले। इस तरह जनपद मऊ में आज कुल 12 मरीज मिले। अब कुल मरीजों की संख्या 8073 पहुंच गई है। इसमें 7718 मरीज रिकवर हो चुके है। जबकि 69 मरीजों की मौत हो चुकी है, सक्रिय 286 मरीजों में से 217 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है।
इस तरह अब जनपद मऊ में कुल 286 कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केस हैं ।


Posted

in

by

Tags: