मऊ शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में वार्ड अध्यक्षों की बैठक

वार्ड अध्यक्ष गरीब परिवारों को चिन्हित कर उनका सहयोग करें: विष्णु कुशवाहा

मऊ शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में वार्ड अध्यक्षों की बैठक करते हुए प्रदेश के उपाध्यक्ष माननीय विश्व विजय सिंह जी ने कहा कि वार्ड अध्यक्ष अपने वार्डों में पैनी नजर रखते हुए ऐसे रणनीति बनाएं कि शहरों में कांग्रेस का संगठन मज़बूती प्रदान कर अपने आप तैयार हो जाए वार्ड अध्यक्ष वह शक्ति है जिसके कार्यों के आधार पर शहर में जीत हासिल की जा सकती है सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान देते हुए अपने वार्डो को सेनीटाइजर करते हुए गरीब तबकों खासकर बुनकरों को निरोग बनाने के लिए उन्हें दवा कीटों के साथ-साथ सैनिटाइज करने का प्रयत्न करें
शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि वार्ड अध्यक्ष वार्डों में गरीब परिवारों को चिन्हित कर उन्हें हर संभव सहायता करने का प्रयास करेंगे साथ ही साथ हम सब लोग मिलकर के शहर की अलग से रणनीति बनाते हुए ठीक ढंग से उनका क्रियान्वयन करेंगे जिसके फलस्वरूप वार्डों में हम अपनी जीत का लक्ष्य प्राप्त कर सकें।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रमन पांडे, रफीक अतहर, मनोज गिहार, रवि खंडेलवाल, फैज़ अहमद, शमीम इंजीनियर, हाशिम नईम अंसारी, सोशल मीडिया के जिला अध्यक्ष सहित वार्ड के सभी अध्यक्ष उपस्थित रहे


Posted

in

by

Tags: