मतदान के दिन मतदान की समाप्ति तक जनपद में बंद रहेंगीं समस्त देशी, विदेशी शराब, वीयर की दुकानें

मऊ – विधानसभा सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत जनपद मऊ में मतदान दिनांक 7 मार्च 2022 को होना है, जनपद मऊ की सीमा से 8 किमी की परिधि में सीमावर्ती जनपद बलिया, देवरिया तथा गोरखपुर की समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बियर, मॉडल शाप, भांग व ताड़ी की फुटकर दुकानें तथा समस्त थोक विक्रेता एवं समस्त एफ0एल0- 16 एफ0एल0- 17 की दुकाने शांति एवं सुरक्षा की दृष्टि से दिनांक 5 मार्च 2022 को 6:00 से दिनांक 07 मार्च 2022 को मतदान समाप्ति तक बंद रहेंगी। इसी प्रकार मतगणना तिथि 10 मार्च 2022 को भी समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडल शाप, भांग व ताड़ी की फुटकर दुकाने तथा समस्त थोक विक्रेता एवं समस्त एफ0एल0- 16 व एफ0एल0- 17 की दुकानें बंद रहेंगी।
उक्त आशय की जानकारी जे0जे0 प्रसाद जिला आबकारी अधिकारी द्वारा दी गई।


Posted

in

by

Tags: