मदरसा बोर्ड के छात्र यूपी बोर्ड की तर्ज पर होंगे प्रमोट

मदरसा बोर्ड की मुंशी-मौलवी (कक्षा 10) और आलिम (कक्षा 12) के विद्यार्थियों को भी यूपी बोर्ड की तर्ज पर प्रोन्नत किया जाएगा। उतर प्रदेश मदरसा . शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड की तर्ज पर नतीजे घोषित करने के लिये शासन को प्रस्ताव भेजा है। शासन की मंजूरी के बाद इसी माह में मुंशी मौलवी और आलिम के नतीजे घोषित होने की उम्मीद है। प्रदेश के सभी मदरसों में इस बार मुंशी-मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल में करीब एक लाख 76 हजार छात्र छात्राएं है। इनमें से करीब एक लाख छात्र छात्राएं मुंशी मौलवी, यानि कक्षा 10 में है।


Posted

in

by

Tags: