मरना कबूल है मगर बीजेपी में नहीं जाएंगे, भाजपा डूबती हुई नैया है, जिसको इनके रथ पर सवार होना है हो जाए, पर हम सवार नहीं होंगे: ओमप्रकाश राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर उनके द्वारा किए गए ट्वीट से विराम लग गया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सांसद अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद की मुलाकात के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन ओमप्रकाश राजभर अपने ट्वीट में कहा है कि, भाजपा डूबती हुई नैया है, जिसको इनके रथ पर सवार होना है हो जाए, पर हम सवार नहीं होंगे। जब चुनाव नजदीक आता है तब इनको पिछड़ो की याद आती है जब मुख्यमंत्री बनाना होता है तो बाहर से लाकर बना देते है,हम जिन मुद्दों को लेकर समझौता किये थे साढ़े चार साल बीत गया एक भी काम पूरा नहीं हुआ।
उ.प्र.में शिक्षक भर्ती में पिछड़ो का हक लुटा,पिछड़ो को हिस्सेदारी न देने वाली भाजपा किस मुह से पिछड़ो के बीच मे वोट मांगने आएंगी इनको सिर्फ वोट के लिए पिछड़ा याद आते है। हमने भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया है जो भी उप्र. में भाजपा को हराना चाहते है हम उनसे गठबंधन करने को तैयार है।
दूध का जला छाछ भी फूंककर पीता है. पीएम मोदी बुलाएंगे तब भी नहीं जाएंगे, मेरी किसी भी पार्टी से बात नहीं चल रही।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि BJP मतलब- भारतीय लूट पार्टी. ‘मरना कबूल है, मगर BJP में नहीं जाएंगे’


Posted

in

by

Tags: