मऊ- इंकलाबी नौजवान सभा बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और पेगासस जासूसी कांड की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन के आवाहन पर आज जिला मुख्यालय पर प्रदर्शनकर राज्यपाल को संबोधित 4 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
नौजवानों को संबोधित करते हुए इंनौस के जिला संयोजक जितेंद्र कुमार ने कहा की 2 करोड़ हर साल नौकरी देने की बात करने वाली मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी ने पिछले 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जीएसटी-नोटबंदी छोटे उद्योगों के लिए घातक फैसले सिद्ध हुए हैं जहां से करोड़ों करोड़ युवा बेरोजगार होकर ठोकरें खाने को मजबूर हैं, आज उनके सामने अंधेरा ही अंधेरा है।
उन्होंने कहा कि भारी खर्च से पढ़ाई करने वाले छात्रों का भविष्य किसी सुरंग में फंस गया है जहां कोई रोशनी नहीं है मोदी योगी कानूनों में बदलाव कर मजदूरों नौजवानों छात्रों के हक अधिकार को छीन रही है,
इंकलाबी नौजवान सभा के नेता अजमल बिलाली ने कहा कि मोदी सरकार देश के लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है, संविधान की रक्षा की शपथ लेने के बाद भी मोदी सरकार निजता के कानून का सरेआम उल्लंघन करते हुए देश के आम आदमी पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सेना के अधिकारियों सुप्रीम कोर्ट के जजों तथा अपने ही मंत्रियों की जासूसी कराने का दोष लग रहा है,
उन्होंने कहा कि पेगासस जासूसी कांड की जांच से पीछे भाग रहे मोदी सरकार के गृह मंत्री अमित शाह को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। पेगासस की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए इंकलाबी नौजवान सभा देशभर में प्रदर्शन कर सरकार को जवाब देने की मांग कर रही है।
नौजवानों को प्रमुख रूप से समर्थन करने वालों में कलेक्ट्रेट बार के पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह एडवोकेट, अभिनव कदम के संपादक जयप्रकाश धूमकेतु, भाकपा माले के बसंत कुमार, भाकपा के जयप्रकाश व मुख्तार शर्मा शामिल रहे।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से साधु यादव, पिंटू कुमार मनीष ,अरविंद, कृष्णा, तेज बहादुर, पवन, अजमल बिलाली महानंन्द ,इमरान, विद्याधर ,चंद्रशेखर आदि उपस्थित रहे है।

महंगाई की मार से देश की जनता बेहाल, पेट्रोल-डीजल से कारपोरेट जगत को फायदा पहुंचा रही मोदी सरकार: माले
Posted
in
by
Tags: