महंगाई के खिलाफ वामपंथी दलों ने जिला मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

मऊ- पेट्रोल-डीजल की मूल्यबृद्धी तथा महंगाई के खिलाफ वामपंथी दलों ने जिला मुख्यालय पर आज जोरदार प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित 10 सूत्री मांग पत्र जिला अधिकारी को सौंपा।
इस अवसर पर भाकपा, माकपा, भाकपा (माले), एसयूसीआई(सी) एम सीपीआई(यू), नौजवान भारत सभा शामिल रहे।
लोगों को संबोधित करते हुए वामपंथी नेताओं ने कहा कि करोना महामारी के चलते लोगों की जान संकट में है और उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है, इलाज महंगा है और लोगों के पास काम नहीं है, ऐसे में होना यह चाहिए था कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाती तथा महंगाई जमाखोरी कालाबाजारी पर रोक लगाकर लोगों की आर्थिक मदद करती पर हो ठीक उसका उल्टा रहा है। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं कम है और प्राइवेट अस्पताल में मनमानी लूट है पहले से व्याप्त बेरोजगारी का संकट लॉकडाउन करोना कर्फ्यू के कारण और भी भयानक हो गया है, लोगों के सामने रोजी-रोटी का भीषण संकट बना हुआ है,मनरेगा में भी कामकाज नहीं है प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 5 किलो अनाज काफी नहीं है, सभी जरूरतमंद व्यक्तियों को कम से कम 10 किलो अनाज के साथ-साथ तेल, दाल,चीनी मसालों, और चाय आदि का भोजन कीट निशुल्क उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बेतहाशा महंगाई बढ़ाने में व्यस्त है मई में विधानसभा चुनाव के बाद से सरकार पेट्रोलियम उत्पाद के दामों में 21बार बृद्धी कर चुकी है।पेट्रोल तो पेट्रोल डीजल के दाम ₹100 प्रति लीटर पार कर चुके हैं पेट्रोल-डीजल के चलते माल ढुलाई महंगी होती है और इस कारण महंगाई बढ़ बढ़कर 11 साल के अपने शिखर पर पहुंच गई है, पेट्रोल डीजल के मूल में भी लगभग 60% हिस्सा केंद्र सरकार के टैक्स का है सरकार केवल अपना टेक्स्ट कम कर दें तो कीमती काफी कम हो सकती है इसके विपरीत खाद तेल समेत खाने की वस्तुओं के दामों में भी अप्रैल माह से लगातार बेतहाशा वृद्धि जारी है साथ ही दवाई से लेकर खाद्य वस्तुओं तक भयानक जमाखोरी और कालाबाजारी व्याप्त है।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अनुभव दास, कामरेड इम्तियाज अहमद पूर्व विधायक, राम सोच यादव, वीरेंद्र कुमार, बसंत कुमार, शैलेंद्र कुमार, अनिरुद्ध, राम कुमार भारती, त्रिभुवन शर्मा, हिसामुद्दीन, राम नारायण सिंह गुफरान, रामप्रवेश यादव, शिव मूरत गुप्ता, राम अवतार सिंह ,शमशुल हक चौधरी, फखरे आलम ,अनीस अहमद सुभाष चंद गौतम, गिरजा, विद्याधर , रामचंद्र भारती एडवोकेट, छविनाश शर्मा, संजय, साधु यादव, जयप्रकाश विश्राम पाल, अब्दुल अजीम खान, दयाशंकर सिंह, लालजी चौहान ,रामसूरत प्रजापति, संजय, तेज बहादुर, सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।


Posted

in

by

Tags: