महिला जनसुनवाई विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन, महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश

मऊ- माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिरकण, लखनऊ एवं उ0प्र0 राज्य महिला आयोग के निर्देशन में महिला उत्पीड़न की रोक-थाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या माननीय श्रीमती अर्चना जी की अध्यक्षता एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ कुॅवर मित्रेश सिंह कुशवाहा के प्रतिनिधित्व में बाल निकेतन स्थित लोक निर्माण विभाग,मऊ के निरीक्षण गृह में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं उनकी शिकायतों के निस्तारण के सम्बंध में महिला जनसुनवाई विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जनपद के राजस्व अधिकारीगण एवं प्रशासनिक अधिकारीगण की उपस्थिति में राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्या ने महिलाओं की शिकायत के प्रकरणों पर सुनवाई करते हुए त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित विभाग के अधिकारीगण को निर्देशित किया गया। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुक्रम में आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वरिष्ठ नागरिक (भरण-पोषण) अधिनियम 2007 महिला घरेलू हिंसा के साथ-साथ सरकार के तमाम कल्याणकारी योजनाओं, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, आयुष्मान कार्ड योजना एवं बृद्धाश्रम में रह रहे बृद्धजन को लाभान्वित करने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। समस्त महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उसके त्वरित निस्तारण हेतु विधिक जानकारी प्रदान कर माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा संचालित जन कल्याण योजनाओं से अवगत कराया। कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के कर्मचारीजन द्वारा विधिक सेवाओं के प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर चस्पा कर पम्फलेट का वितरण किया गया। जिसमें शिकायकर्ता स्नेहा चैहान पति/पिता आदित्य चैहान सा0 फरीदाबाद थाना मुहम्मदाबाद गोहना, अन्जू पति/पिता चन्दन विश्वकर्मा टड़वापुर चैबे थाना मुहम्मदाबाद गोहना, जरीना परवीन पति/पिता स्व0 मु0 इमरान सा0 डोमनपुरा कसारी थाना दक्षिणटोला, सुनीता पति/पिता स्व0 राजेन्द्र साही सा0 कालीचैरा थाना कोतवाली, रिंकू चैहान पति/पिता रामप्रवेश चैहान सा0 मऊ कुबेर थाना हलधरपुर, सरिता पति/पिता सरोज कुमार सा0 मानिकपुर पो0 गहनी थाना हलधरपुर, गृड़िया पति/पिता सुमिर जायसावल सा0 चकरा थाना हलधरपुर, गुड्डी पति/पिता झिल्लू सा0 सांरगपुर थाना मधुबन, ममता पति/पिता सुरेन्द्र यादव सा0 डंगौली थाना मुहम्मदाबाद गोहना, तारा देवी पति/पिता स्व0 हरि प्रसाद सा0 जमीन परदहां थाना मधुबन, छुहडी देवी जय श्री राजभर सा0 तिलई खुर्द घोसी, नागेश्वरी देवी पति/पिता स्व0 शम्भुनाथ सा0 लिलारी भरौली कोपागंज, पुष्पा सिंह पति/पिता स्व0 पारस सिंह सा0 कस्बा खास नई कोट घोसी, हिरामती पति/पिता स्व0 प्रभुनाथ सा0 तिलई खुर्द नेवादा घोसी उपस्थित होकर अपनी-अपनी समस्या रखी गयी।
उक्त उक्त अवसर पर कुँवर मित्रेेश सिंह कुशवाहा सचिव, आशुतोष राय नगर मजिस्टेªट/अतिरिक्त उपजिलाधिकारी, समर बहादुर सरोज जिला प्रोबेशन अधिकारी, बृजेश कुमार सिंह पैनल लाय, अशोक पाण्डेय, लालमनि उ0नि0, हेड कान्सटेबल गरिमा सिंह, सुनिल सिंह, सुजीत सिंह स्वास्थ विभाग, एस0के मिश्रा ए0डी0पी0आर0ओ0, सुहैल अहमद कनिष्ठ सहायक, सौरभ राय पैनल एडवोकेट, रेश्मी अग्रवाल पैनल एडवोकेट, सहर बानो पैनल एडवोकेट, श्रीमती रेनू पाण्डेय विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, श्रीमती अनीता चैरसिया सामाजिक कार्यकर्ता, किरन राजभर बी0जे0पी कार्यकर्ता, श्रीमती संध्या सिंह सेन्टर मैनेजर वन स्टाप सेन्टर, श्रीमती अर्चना राय महिला कल्याण अधिकारी, अंजली राय वन स्टाप सेन्टर, श्रीमती अंकांक्षा राय वन स्टाप सेन्टर, श्रीमती कृतिका राय जिला समन्वयक, श्रीमती विन्ध्यवासनी महिला थाना उप निरीक्षक, श्रीमती आभा त्रिपाठी सहायक अध्यापक, पूजा पाण्डेय सहायक अध्यापक, अनीता यादव सहायक अध्यापक, कंचन तिवारी सदस्य बाल कल्याण समिति, अनिता सिंह सदस्य बाल कल्याण समिति, रोहित यादव आरक्षी, रमाशंकर गौंड आरक्षी, कुमार प्रमोद आरक्षी, जितेन्द्र यादव होमगार्ड, अजय यादव न्यायालय, प्रभावती आरक्षी, संजू यादव आरक्षी, डा0 विनोद सिंह उप निरीक्षक, रघुक चैहान होमगार्ड, दिलीप कुमार सिंह आकड़ा विश्लेषक, शिवदयाल कुशवाहा परामर्शदाता, संजय यादव कनिष्ठ सहायक, रवि कुमार यादव आऊटरिच कार्यकर्ता, लालमणी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, रितेश चैरसिया आऊटरिच कार्यकर्ता, श्रीमती राखी जिला समन्वयक उपस्थित रहे तथा प्राप्त 14 शिकायत पत्रों को सम्बन्धित थानों को निस्तारण हेतु मा0 सदस्या द्वारा निर्देश दिये गये।
श्रीमती अर्चना, मा0 सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ एवं प्रेमलता मंजू तिवारी पूर्व माध्यमिक समिति बाल शिशु गृह जमालपुर मुहम्मदाबाद गोहना मऊ का निरीक्षण किया गया है।


Posted

in

by

Tags: