माननीय मंत्री व विधायक ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न वितरण किया

मऊ – माननीय राज्यमंत्री श्री सुरेश पासी जी गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग उत्तर प्रदेश सरकार प्रभारी मंत्री जनपद मऊ तथा माननीय विधायक विजय राजभर द्वारा ग्राम पंचायत गंगउपुर विकासखंड फतेहपुर मंडाव में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को अन्य वितरण किया गया। माननीय मंत्री जी तथा माननीय विधायक जी द्वारा जनता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज दुबारी में बाढ़ पीड़ित परिवारों को प्रदेश सरकार द्वारा खाद्यान्न वितरण के निर्देश के क्रम में मधुबन के दुबारी ग्राम सभा में बाढ़ के कारण जिन लोगों के घर गिर गए हैं उनके लिए आवास तथा जिन परिवारों का बना हुआ घर बाढ़ में लिप्त हो गया है उन परिवारों को राजस्व विभाग द्वारा भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिए। माननीय मंत्री जी माननीय विधायक जी द्वारा बाढ़ पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न वितरण किया गया। प्राथमिक विद्यालय गंगउपुर में माननीय मंत्री जी एवं माननीय विधायक जी द्वारा पौधारोपण तथा स्मार्ट क्लास का शिलान्यास तथा राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत पहली बार जिन महिलाओं द्वारा गर्भ धारण किया गया था उन महिलाओं की गोद भराई की गई। नगर पंचायत कोपागंज का औचक निरीक्षण किया गया जहां पर उपस्थिति रजिस्टर देखा गया साथ ही आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भी उपस्थिति देखी गई। नगर पंचायत द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों की जानकारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कोपागंज से ली गई। माननीय मंत्री जी द्वारा नगर पंचायत कोपागंज के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि कोपागंज नगर पंचायत के अंतर्गत कराए गए निर्माण कार्यों का सिलापट्ट लगवाएं साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगले माह के निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन नहीं किया गया तो कार्रवाई निश्चित रूप से तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी निर्माण कार्य कराए गए हैं उन स्थानों पर सिलापट्ट लगवाएं जिसपर लागत तथा कार्य की लंबाई चौड़ाई का भी उल्लेख अवश्य हो, जिससे स्थानीय जनता को लागत से कराए गए कार्य की जानकारी हो सके तथा कार्यों की पारदर्शिता सामने दिखाई दे। नगर पंचायत कोपागंज के द्वारा बताया गया कि कराए गए निर्माण कार्यों का सिलापट्ट नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा नहीं लगवाया जाता है जिसपर माननीय मंत्री जी द्वारा कहा गया कि यदि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा सिलापट्ट नहीं लगवाया जाता है तो इससे यह स्पष्ट होता है कि नगर पंचायत कोपागंज के अंतर्गत कराए गए कार्य इमानदारी पूर्वक नहीं कराया गया है। माननीय मंत्री जी द्वारा कहा गया कि नगर पंचायत कोपागंज के सभी सभासदों द्वारा उनके वार्ड से संबंधित कार्यों के प्रस्ताव मांगे जाएं और समिति बनाकर उन प्रस्तावों की समीक्षा कर कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि क्षेत्र के चेयरमैन मनमाने तरीके से कार्य कराते हैं तो उनके अधिकारों को सिज करा दिया जाएगा। किसी भी दशा में कार्यों का निर्माण पारदर्शिता से होने चाहिए सरकार द्वारा दी जा रही धनराशि जनता के विकास के लिए है और विकास निश्चित रूप से होना चाहिए। माननीय मंत्री जी एवं माननीय विधायक जी द्वारा जिला चिकित्सालय में डायलिसिस वार्ड का शिलान्यास किया गया। उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी के हरि सिंह, उप जिला अधिकारी मधुबन लालबाबू दुबे, क्षेत्राधिकारी मधुबन सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: