मऊ। थाना दक्षिण टोला क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने टॉफी के बहाने दो से ढाई साल की बच्ची को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। उसके बाद युवक ने बच्ची को उसके घर छोड़ गया। माँ ने जब बच्ची से पूछा तो उसे शक हुआ कि उसके बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है। पीड़ित बच्ची की मां में तत्काल घटना का जानकारी डायल 100 पर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये और मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक थाना दक्षिण टोला क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की देर शाम एक युवक ने टॉफी के दो से ढाई की बच्ची को बहला-फुसलाकर उसे बाहर लेकर और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। उसके बाद उसे वापस उसके घर छोड़ कर चला गया। जब बच्ची की मां ने उससे पूछा कि कहा गई थी, बच्ची के बताने के अनुसार मां को शक हुआ उसी मुहल्ले का एक युवक उसे टॉफी के बहाने बुलाया और बहला-फुसलाकर बाहर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके उसके साथ कुछ गलत काम किया है। पीड़ित ने तत्काल जानकारी पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार घुले अपने दल के पास साथ पहुंच गये और मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार का कहना है कि पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को घटना की सूचना दिया था कि उसके बच्ची के साथ कुछ गलत हुआ है। मामले की गम्भीरता देखते हुए मौके पर पहुँचा गया और पीड़ित बच्ची को महिला अस्पताल में उपचार हेतु लाया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा। डॉक्टरों का कहना है कि प्रथम दृष्टया से बच्ची के साथ इस तरह की घटना नहीं हुई है और न ही बच्ची को कोई गहरा चोट आया है। पीड़ित बच्ची के मां के बयान के अनुसार उसे शक है कि उसके बच्ची के साथ गलत काम हुआ है। एसपी ने कहा कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित पक्ष द्वारा तहरीर दी जाती है तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही न्यायालय से अपील करेंगे कि यह मामला एक मासूम बच्ची का है इसलिए इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए ताकि जल्द से जल्द आरोपी को सजा मिल सके।
