मऊ – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा घोसी के लिए भेजे गए मा0 प्रेक्षक कार्तिके धनजी बुद्धभट्टी द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित कण्ट्रोल रूम, एम0सी0एम0सी0 रूम सहित निर्वाचन सम्बन्धित विभिन्न रुमो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम मा0 प्रेक्षक महोदय द्वारा एम0सी0एम0सी0 रूम में प्रिण्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी किस प्रकार निगरानी रखी जा रही है, उसकी जानकारी, वहाँ पर तैनात कर्मियों से ली गयी। साथ ही मा0 प्रेक्षक महोदय द्वारा अचार संहिता के उल्लंघन के मामलों एवं पेड़ न्यूज के बारे में भी जानकर ली गयी गयी। इलेक्ट्रानिक मीडिया की जानकारी लेते हुए उन्होंने वहाँ पर तैनात सोशल मीडिया एक्सपर्ट से भी फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर पर कैसे नज़र रखी जा रहीं है, इसके बारे में जानकारी ली गयी। इसके उपरांत व्यय प्रेक्षक महोदय द्वारा कण्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मा0 प्रेक्षक महोदय द्वारा कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों की जानकारी ली गई एवं प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए इसके उपरांत कंट्रोल प्रभारी से इसके बारे में कल पुनः जानकारी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।
उक्त अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, सीनियर ट्रेजरी आफिसर मनीष कुशवाहा उपस्थित रहे।

मा0 प्रेक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट परीसर स्थित कंट्रोल रूम एवं एमसीएमसी रूम का किया गया निरीक्षण
Posted
in
by
Tags: