घोसी -(मऊ) आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ एवं जिलाधिकारी मऊ के निर्देशानुसार आगामी रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मिठाइयां एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में गुरुवार को उप जिलाधिकारी घोसी सीएल सोनकर के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मऊ आरके दीक्षित की टीम द्वारा घोसी में औचक छापेमारी करते हुए कुल 5 नमूने लिए गये। जिसमें गणेश स्वीट हाउस से छेना के मिठाई का नमूना,मधुराज स्वीटस घोसी बस स्टैंड से छेना मिठाई,बस स्टैंड घोसी के जायका बेकर्स से रोस्टेड काजू, पिड़वल मोड़ से सुरेंद्र पांडे के दुकान से लड्डू एवं पीड़वल मोड़ के नाथू के दुकान से छेना मिठाई का नमूना लिया गया।
इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट मऊ जे एन सचान के नेतृत्व में 3 नमूने लिए गए। जिसमें आजमगढ़ मोड़ के बाबा स्वीट हाउस से खोवा एवं गोद का लड्डू तथा चंद्र ज्योति स्वीट से लड्डू का नमूना लिया गया। घोसी में टीम के पहुंचते ही अन्य दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गयी।
इन नमूनों को वास्ते जांच राज्य की जन विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ को भेज दिया गया है।
इस बाबत पूछे जाने पर अभिहित अधिकारी मऊ एसके त्रिपाठी ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात मिलावट पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही की जाएगी।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामानंद,बिंदु पांडे,जयहिंद राम,दिनेश राय आदि रहे।

मिठाइयां एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में दुकानों से लिए गए नमूने
Posted
in
by
Tags: