मऊ (07 मार्च,2021): मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन,गृह (पुलिस) अनुभाग-15 के आदेश एवं अपर मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन,राजस्व अनुभाग-14 के आदेश द्वारा प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिये संचालित ‘‘मिशन शक्ति‘‘ कार्यक्रम के तहत आयोजित अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद में दिनाँक 08.03.2021 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे कलेक्ट्रेट मैदान मऊ में अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें राजस्व विभाग, कृषि विभाग, पंचायती राज विभाग ,चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, युवा कल्याण, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण, लघु सुक्ष्म एवं मध्यन उद्यम विभाग, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास विभाग,चिकित्सा शिक्षा विभाग, संस्कृति विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, प्राविधिक शिक्षा, ग्राम्य विकास, सूचना एवं जनसम्पर्क ,परिवहन, नगर विकास ,पशुपालन, अल्पंसख्यक कल्याण,न्याय सहकारिता, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ,आवास एवं शहरी नियोजन, श्रम विभाग एवं गृह विभाग (महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन) द्वारा संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी।
अतएव समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण से अपेक्षा की जाती है कि उक्त तिथि को आयोजित समारोह में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाये। जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी (आई0सी0डी0एस0) मऊ को निर्देशित किया जाता है कि आप संयुक्त रूप से सम्बन्धित विभागो से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम का आयोजन कराना सुनिश्चित करें।
‘‘मिशन शक्ति‘‘ कार्यक्रम के तहत अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन कल
Posted
in
by
Tags: