मुआवजा भुगतान में की जा रही हिला हवाली के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

मऊ- अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति और प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों /किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी को बढुआ गोदाम के किसानों/व्यापारियों के मुआवजा भुगतान में की जा रही हिला हवाली के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा।
प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेता शिवमूरत गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन के बार-बार आश्वासन के बाद भी बढुआ गोदाम के व्यापारी/किसानों का मुआवजा भुगतान नहीं किया जा रहा है। जबकि सभी किसानों/व्यापारियों ने अपनी फाइल और कागजात संबंधित अधिकारियों के पास जमा करा दिया है। जिला प्रशासन द्वारा जानबूझकर बढुआ गोदाम के किसानों/व्यापारियों का शोषण और उत्पीड़न किया जा रहा है।
भाकपा (माले) के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि “सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास”के नारे के साथ भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश मे अपना कार्यकाल पूरा करने जा रही है। भाजपा उत्तर प्रदेश में चुनाव की जीत का समीकरण बनाने में लगी है लेकिन पिछले 3 साल से बढुआ गोदाम बाजार के किसानों/ व्यापारियों को उजाड़ कर उनके विकास को रोकने का काम किया है, उनके मुआवजा भुगतान में तरह-तरह के बहाने बनाके हीला हवाली की जा रही है।किसान/व्यापारी अपने मुआवजे के लिए जिला कार्यालयों का चक्कर काटते काटते थक गए हैं,अब किसानों व्यापारियों के पास संघर्ष के अलावा कोई रास्ता नहीं है।
पत्रक देने वालों में प्रमुख रूप से जमुना गुप्ता ओमप्रकाश गौतम ,सुरेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र गुप्ता, शैलेश गुप्ता हरीश चंद्र गौतम, तपेश्वर गुप्ता, संजाफी, तेज बहादुर आदि उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: