मुख्तार अंसारी एंबुलेंस मामले में मऊ से डाक्टर अलका राय गिरफ्तार

मऊ – पंजाब के मोहाली कोर्ट में मुख्तार अंसारी को पेशी के दौरान प्रयोग की गयी एंबुलेंस प्रकरण में मऊ से डा अलका राय को आज गिरफ्तार कर लिया गया है।
उक्त एंबुलेंस बाराबंकी में डॉ अलका राय, श्याम संजीवनी अस्पताल के नाम से रजिस्टर्ड पायी गयी थी। जिसके बाद बाराबंकी पुलिस छानबीन करते हुए डॉ अलका राय से पुछताछ भी कर चुकी थी, और अलका राय के मुंहबोले भाई शेषनाथ को गिरफ्तार किया था।
मुख्तार एंबुलेंस मामले में बाराबंकी पुलिस आज बड़ी कारवाई करते हुए मऊ से डा. अल्का राय को गिरफ्तार कर लिया है
डॉ अलका राय पर एंबुलेंस का फर्जी कागजात के आधार पर रजिस्ट्रेशन कराने का आरोप है।
इस मामले में पहले भी एक अभियुक्त राजनाथ यादव की गिरफ्तारी हो चुकी है। और राजनाथ यादव से पूछताछ के आधार पर ही पुलिस ने डा. अल्का राय को गिरफ्तार किया है। बाराबंकी पुलिस ने इस केस में मुख्तार अंसारी व मुजाहिद को भी आरोपी बनाया है।
मुख्तार से जुड़े बाकी गुर्गों के खिलाफ भी पुलिस जल्द एक्शन लेगी।


Posted

in

by

Tags: