बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के सबसे खास व्यक्ति माने जाने वाले मुजाहिद को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, ज्ञात हो कि मुख्तार अंसारी की फर्जी तरीके से बाराबंकी में एम्बुलेंस रजिस्ट्रेशन कराने के मामले में मुजाहिद पर 25 हजार का इनामी बदमाश घोषित किया गया था।
आरोपी शोएब उर्फ मुजाहिद निवासी मिर्जा जलालपुर कस्बा खास, थाना घोसी जिला मऊ, मुख्तार के काफी करीबी होने के साथ मुख्तार का काम भी देखते थे। पुलिस टीम ने आज बुधवार की सुबह मुजाहिद को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

