मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्र-छात्राओं को दिया स्मार्टफोन व टैबलेट, बोले- युवाओं के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा उसकी जगह जेल

हर कमिश्नरी पर फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट देने की घोषणा, अगले एक सप्ताह में प्रदेश की सभी कमिश्नरी में होंगे ऐसे आयोजन

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के एक करोड़ छात्र-छात्राओं को मुफ्त में टैबलेट तथा स्मार्टफोन प्रदान करने के कार्यक्रम के पहले चरण का शुभारंभ किया। लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस कार्यक्रम में उन्होंने एक लाख छात्र-छात्राएं को लाभान्वित किया। पहले चरण में युवाओं को 60 हजार स्मार्ट फोन और 40 हजार टैबलेट प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री के साथ केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी थे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के डिजिटल सशक्तीकरण के लिए शनिवार को उन्हें मुफ्त टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण योजना का शुभारंभ किया।सरकार ने स्मार्टफोन तथा टैबलेट के साथ फ्री डिजिटल एक्सेस भी दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप इससे कंटेंट को ले सकेंगे और शेयर भी कर सकेंगे। इस दौरान सीएम योगी ने अब हर कमिश्नरी पर फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट देने की घोषणा की। अब अगले एक सप्ताह में प्रदेश की सभी कमिश्नरी में ऐसे आयोजन होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टेडियम में मौजूद छात्र-छात्राओं, उनके शिक्षकों तथा अभिभावकों को संबोधित भी किया। उन्होंने अपनी सरकार की वरीयता बताने के साथ आगे की अपनी योजना पर भी प्रकाश डाला।


Posted

in

by

Tags: