मुफ्त अनाज की भी धनराशि ले रहा था कोटेदार, शिकायत मिलने पर डीएम ने दिए कारवाई के निर्देश

मऊ। विकासखंड रानीपुर अंतर्गत ग्राम खुरहट के कोटेदार रविंद्र यादव के विरुद्ध शिकायत प्राप्त हुई कि उनके द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि ली जा रही है। इसके अतिरिक्त अंतोदय कार्ड धारकों को मुफ्त अनाज वितरण किए जाने के निर्देश थे परंतु उनके द्वारा इस हेतु धनराशि लिया रही थी। तत्काल शिकायत का संज्ञान लेते हुए या अधिकारी मऊ श्री अमित सिंह बंसल द्वारा श्री अजय गौतम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को मौके पर जांच कर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। जांच में शिकायत सत्य पाई गई है। जॉइंट मजिस्ट्रेट द्वारा कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।


Posted

in

by

Tags: