मोडिफाइड साइलेन्सर, हूटर, प्रेशर हार्न, शीशे पर लगी काली फिल्म के विरूद्ध चला चेकिंग अभियान

मऊ- सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दृष्टिगत प्रदूषण जाँच केन्द्र मेसर्स – रघुवंशी प्रदूषण जाँच केन्द्र, ब्रम्हस्थान (बस स्टैण्ड के बगल में) मऊ का निरीक्षण किया गया जो मानक के अनुरूप पाया गया तथा प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान मानक से अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की चेकिंग की गयी जिसमें मोडिफाइड साइलेन्सर, हूटर, प्रेशर हार्न, शीशे पर लगी काली फिल्म के विरूद्ध चेकिंग किया गया जिसमें 35 से अधिक वाहनों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी तथा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के सम्बन्ध में जागरूक भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में यात्रीकर अधिकारी अरविन्द कुमार जैशल एवं सम्भागीय निरीक्षक प्रमोद कुमार गौतम व प्रधान सहायक दयानिधि उपाध्याय व प्रभारी यातायात पुलिस तथा प्रवर्तन सिपाहियों के साथ परिवहन विभाग के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: