मोहम्मद शाहिद ने नीट पीजी में आल इंडिया 5947 रैंक हासिल कर शहर का नाम किया रौशन

मऊ- बुनकर नगरी के नाम से मशहूर मऊ शहर के छात्र अब शिक्षा के क्षेत्र में भी एक नयी पहचान बना रहे हैं और अपने माता-पिता का सर गर्व से ऊंचा कर रहे हैं
आज जैसे ही नीट पीजी का रिज़ल्ट जारी किया गया उसमें मऊ के छात्र ने भी अपना दबदबा कायम रखा। मऊ के मुहल्ला मलिक टोला नयी बस्ती निवासी कफील अहमद के बेटे मोहम्मद शाहिद ने नीट पीजी में आल इंडिया 5947 रैंक हासिल कर शहर का नाम रौशन किया है। मोहम्मद शाहिद ने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई केजीएमयू लखनऊ से 2021 में पूरी की।
इनकी प्रारंभिक शिक्षा जामिया असरिया दारूलहदीस से हुयी, हाईस्कूल दारुलहदीस इंटर कॉलेज से, और इंटरमीडिएट तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज मऊ से किया।
मोहम्मद शाहिद की कामयाबी पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, एमएए फाउंडेशन के चेयरमैन जमाल अर्पण, तालीमी बेदारी के जिलाध्यक्ष सलमान अबरार, डॉ खालिद कमाल, मोल्वी अरशद ज़्या, बलीगुद्दीन रब्बानी, मास्टर मोहम्मद अकरम, शाहिद जमाल गुड्डू, मोहम्मद अरशद, ताबिश समन आदि ने बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Posted

in

by

Tags: