मोहम्मद हन्ज़ला शिमला बने चार्टड एकाउंटेंट, शहर को किया गौरवान्वित

मऊ -(रिपोर्ट :सईदुज़्ज़फर – 8009543112) सफलता एक दिन में नहीं मिलती लेकिन इंसान दृढ़ संकल्प के साथ लगा रहे तो एक दिन अवश्य मिलती है, मऊ शहर जो साड़ियों के लिए जाना जाता है आज अपनी एक अलग पहचान शिक्षा के क्षेत्र में बना रहा है कोई भी प्रतियोगी परीक्षा हो उस में सफलता प्राप्त करने वालों में मऊ के छात्र का नाम होना इस बात का प्रमाण है कि मऊ शिक्षा के क्षेत्र में तेजी के साथ अग्रसर है।
अभी बड़ी संख्या में मऊ के छात्र-छात्राओं ने नीट परीक्षा क्वालीफाई कर शहर के शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ी सफलता थी इसी बीच मऊ के एक छात्र ने मेडिकल से हट कर कामर्स की पढ़ाई कर के सीए बन ये दिखा दिया कि आप जिस भी क्षेत्र में लगन और मेहनत से सफलता प्राप्त की जा सकती है
जीएसटी लागू होने के बाद ये मऊ का पहला ऐसा मुस्लिम छात्र है जो साड़ी व्यवसायी घराने से संबंध रखते हुए सीए बना है।
इसी कड़ी में आईसीएआई (इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टड एकाउंटेंट आफ इण्डिया) द्वारा आयोजित सीए-इंटर की परीक्षा में मऊ के मोहम्मद हन्ज़ला ने इलाहाबाद ब्रांच से दूसरी रैंक प्राप्त कर सीए की पढ़ाई की और कल जब सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम आया तो मऊ के हन्ज़ला ने सफलता प्राप्त शहर को गौरवान्वित किया।
मोहम्मद हन्ज़ला पुत्र मोल्वी नेसार अहमद मऊ के शिमला परिवार से सम्बन्ध रखते हैं इनकी प्रारंभिक शिक्षा मिल्लत नर्सरी स्कूल से हुयी हाईस्कूल तालीमुद्दीन इण्टर कालेज व इण्टरमीडिएट डीएवी इंटर कॉलेज से करने के बाद बीकॉम की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की, साथ में चार्टड एकाउंटेंट की भी पढ़ाई की और आईसीएआई द्वारा आयोजित सीए-इंटर की परीक्षा इलाहाबाद ब्रांच से दूसरी रैंक के साथ पास कर मऊ का नाम रौशन किया
सीए परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इन्होंने ट्रेनिंग के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में भारत सरकार की नवरत्न कंपनियों में भी आडिट का कार्य किया।
सीए परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद हन्ज़ला शिमला का कहना है कि ये लगातार लगन और मेहनत का परिणाम है, अब मऊ में ही रह कर लोगों की सेवा करना है।
मऊ में इन्होंने कामर्स विषय की कोचिंग इकरा एकेडमी ऑफ कामर्स से भी की
हन्ज़ला ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और शिमला फैमली को देते हुए इकरा एकेडमी ऑफ कामर्स व अन्य गुरुजनों को भी दिया जिनके मार्गदर्शन में इन्होंने ये सफलता प्राप्त की।
इनकी इस सफलता पर आज एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर हंज़ला को बधाई दी, बधाई देने वालों में विशेष रूप से हाजी मुख्तार अहमद शिमला, हाजी अशफाक अहमद शिमला, लियाकत अली, होज़ैफा शिमला, सईदुज़्ज़फर, तलहा शिमला, मोहम्मद दानिश, आदिल सुमन, वसीम अख्तर, मोहम्मद असलम, मोहम्मद अफ्फान, जावेद अजंता आदि ने बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इसी तरह बधाई देने वालों में मौलाना इफ्तेखार अहमद मिफ्ताही, नगरपालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, आबिद अख्तर, नेदा फारुक, साजिद गुफरान, ताबिश समन, शाहिद जमाल गुड्डू, जावेद चंदन आदि शामिल रहे।


Posted

in

by

Tags: