मऊ- भारत से पढ़ाई करने यूक्रेन गया छात्र उस्मान अंसारी की वापसी की राह देख रहे परिजनों की इन्तजार घड़ी समाप्त हो गई
आपको बताते चलें कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशी पुरा निवासी उस्मान अंसारी इंटर करने के बाद यूक्रेन एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए गया हुआ था अभी उसके एमबीबीएस कोर्स का आखिरी सत्र चल रहा था की 2 देशों के युद्ध में फस गया। 24 फरवरी का फ्लाइट का टिकट होने के बावजूद एयरपोर्ट तक पहुंचा ही था कि एयरपोर्ट पर भगदड़ हो गई भगदड़ की वजह से उस्मान अंसारी को वापस एनबीसी लौटना पड़ा काफी प्रयास के भारत सरकार के तरफ से भिन्न भिन्न प्रांतों के लोगों के साथ उस्मान अंसारी के आने की सूचना पर उस्मान अंसारी के माता पिता खुशी से झूम उठे।
इंतजार की घड़ी उस वक्त खत्म हुई जब शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे उस्मान अंसारी की सकूशल घर वापसी हुई। घर में माता पिता और भाई बहन की नजरें मिलते हैं डबडबाई आंखों से उस्मान अंसारी को गले लगा लिया और पिता बेलाल अंसारी ने सरकार और मिडिया के लोगों तहे दिल से धन्यवाद किया

यूक्रेन से सुरक्षित घर लौटा ‘बेलाल’ का लाल ‘उस्मान’, परिवार वालों में खुशी की लहर
Posted
in
by
Tags: