यूपी,पंजाब सहित पांच राज्यों में अगले साल समय से होंगे विधानसभा चुनाव:मुख्य निर्वाचन आयुक्त

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) सुशील चंद्रा ने कहा है कि चुनाव आयोग को उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव अगले साल समय पर करा पाने का भरोसा है। आयोग को कोरोना वायरस महामारी के बीच बिहार, बंगाल और चार अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों से काफी अनुभव मिले हैं।गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त होगा। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल मई तक चलेगा। चंद्रा ने एक साक्षात्कार में कहा, निर्वाचन आयोग की यह पहली जिम्मेदारी है कि विधानसभाओं का कार्यकाल समाप्त होने से पहले हम चुनाव कराएं और विजयी उम्मीदवारों की सूची (राज्यपाल को) सौंप दें।


Posted

in

by

Tags: