यूपीसीडा अधिकारियों ने किया पौधारोपण

मऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूपीसीडा मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी के निर्देशन पर मुख्यालय के नोडल अधिकारियों के साथ स्थानीय उद्धमियों के औद्योगिक संगठन द्वारा औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर में पौधरोपण किया गया। औद्योगिक क्षेत्र स्थित पार्क में पर्यावरणीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण नीम, पीपल, गुड़हल, बरगद, पाकड़, आंवला इत्यादि सहित सैकड़ों वृक्ष लगाए गए।
शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर पहुंचकर यूपीसीडा मुख्यालय से आये नोडल अधिकारी अजयदीप निर्माण खण्ड-6, वरिष्ठ प्रबन्धक प्रदीप सिंह, क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर प्रबंधक केएन श्रीवास्तव यूपीसीडा द्वारा स्थापित औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर पहुंचकर लगभग 200 से अधिक पेड़ लगाए गए। फेडरेशन अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर में 15 जून से 15 जुलाई तक अलग अलग प्रकार के 2000 पौधे लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ ट्रेड एण्ड इंडस्ट्रीज अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री अनमोल राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद पाण्डेय, वरिष्ठ श्रीराम जायसवाल उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: