मऊ। उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा प्राधिकरण के मऊ जनपद स्थित औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर में उद्यमिता विकास एवं प्रोत्साहन के उद्देश्य से आगामी 21 अक्टूबर गुरुवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जानकारी देते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर के. एन. श्रीवास्तव ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया ताजोपुर स्थित रामशिला गर्ल्स इंटर डिग्री कॉलेज में प्रातः 10:00 से अपराह्न 2:00 तक आयोजित होने वाले इस गोष्ठी के माध्यम से उद्यमियों को प्राधिकरण की नीतियों में परिवर्तन से अवगत कराने के साथ ही निवेश मित्र/यूपीसीडा पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जा रही ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। विशेष बात यह कि उक्त अवसर पर उद्यमियों के समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। इसके साथ ही उद्यमियों को प्राधिकरण द्वारा उनके सुविधा के बाबत औद्योगिक क्षेत्र में किए जा रहे विकास एवं अनुरक्षण संबंधित कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
फेडरेशन आफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज अध्यक्ष संजय सिंह ने कहाकि औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी अपनी समस्याओं को लेकर लगातार क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर से लगायत कानपुर तक दौड़भाग करते रहे हैं। ऐसे में प्राधिकरण द्वारा मऊ इंडस्ट्रियल एरिया में गोष्ठी का आयोजन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए विशेष एकल मेज लगाया जा रहा है। जिससे उद्यमियों आवंटियों को काफी राहत प्राप्त हो सकेगी।
यूपीसीडा प्राधिकरण द्वारा उद्यमिता विकास एवं प्रोत्साहन विषयक गोष्ठी 21 को
Posted
in
by
Tags: