केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं परीक्षा भी रद हो गई है। अब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा भी रद होने के पूरे आसार हैं।वजह, सीबीएसई परीक्षा का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही इस संबंध में बैठक करके निर्णय लेंगे। वैसे यूपी बोर्ड ने मई माह में ही इंटर के परीक्षार्थियों को प्रमोट करने की तैयारियां कर रखी हैं। यूपी बोर्ट के सचिव ने 22 मई को ही सभी कॉलेजों से कक्षा 12 की प्रीबोर्ड और 11 की छमाही व वार्षिक परीक्षा के अंक मांगे थे, 28 मई तक अधिकांश स्कूल छात्र-छात्राओं के अंक का ब्योरा भेज चुके हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि प्रधानमंत्री ने कोविड संक्रमण के दृष्टिगत सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा रद करने का निर्णय लिया है।इसके लिए उन्होंने सभी छात्रों व अभिभावकों की ओर से प्रधानमंत्री को आभार व्यक्त किया। सीएम योगी ने कहा कि यह निर्णय देश भर के छात्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम है।
यूपी बोर्ड की इंटर परीक्षा भी होगी रद्द!, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द लेंगे निर्णय
Posted
in
by
Tags: