यूपी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 जुलाई को

उत्तर प्रदेश के सरकारी और गैर सरकारी बीएड कॉलेजों में बीएड पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की संशोधित तिथि घोषित कर दी गई है।
18 जुलाई 2021 को संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 5 अगस्त को प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होगा और 10 अगस्त से दाखिले के लिए आनलाइन काउंसिलिंग शुरू होगी, 30 अगस्त से शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आज संशोधित प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। ज्ञात हो कि इससे पहले यूपी बीएड की प्रवेश परीक्षा 19 मई को आयोजित होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे टाल दिया गया था।
आप को बता दें कि यूपी बीएड जेईई 2021 के जरिए राज्य के करीब 2900 कॉलेजों में बीएड की करीब 2.40 लाख सीटें हैं।
उत्तर प्रदेश बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 में करीब सवा छह लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। जबकि पिछले साल करीब सवा चार लाख अभ्यर्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किया था।
पिछले साल की तरह इस साल भी बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी लखनऊ विश्वविद्यालय को दी गई है।


Posted

in

by

Tags: