योगी मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर शुरू,एमएलसी एके शर्मा ने मोदी व योगी से की मुलाकात

कोविड नियंत्रण में काशी मॉडल की तारीफ और 24 घंटे के भीतर एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें शुरू हो गई हैं।मंत्रिमंडल में कई जगहें पहले से ही खाली हैं।प्रदेश मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तब से हैं जिस दिन नौकरशाह से राजनेता बने अरविंद कुमार शर्मा ने यूपी में दस्तक दी। पर, पंचायत चुनाव से पहले मंत्रिमंडल से हटाए जाने वाले लोगों की नाराजगी के अनुमान से यह आगे बढ़ गया। कोविड की दूसरी लहर ने इसे और लंबा खींचा। अब पंचायत चुनाव के अप्रत्याशित नतीजे व महामारी के दौरान शासकीय कार्यप्रणाली ने संगठन से लेकर सरकार तक हर स्तर पर खामियां सामने ला दी हैं।विधानसभा चुनाव में अब एक वर्ष से भी कम समय बचा है। खामियों को दुरुस्त करने के लिए प्रशासनिक से लेकर सियासी समीकरण दुरुस्त करने का इससे सही वक्त नहीं हो सकता है। विश्लेषक कहते हैं कि पीएम मोदी ने खुले तौर पर कोविड संक्रमण के नियंत्रण को लेकर काशी मॉडल की तारीफ की है। कहा कि काशी मॉडल न सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश में रोल मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। यह एक महत्वपूर्ण संकेत है


Posted

in

by

Tags: