मऊ- उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति के परिवारों को दिया जाता है जिनकी वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में समस्त स्रोतों से रु0 46080.00 तथा शहरी क्षेत्रों में रू0 56460.00 से अधिक ना हो उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वतः रोजगार योजना (बैंकेबुल), लांड्री एवं ड्राईक्लीनिंग योजना (धोबी समाज) तथा निजी भूमि पर दुकान निर्माण योजना संचालित है। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाना है। अतः इच्छुक पात्र शहरी क्षेत्र के लाभार्थी कार्यालय जिला प्रबंधक उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड विकास भवन मऊ में तथा ग्रामीण क्षेत्र के पात्र लाभार्थी अपने विकासखंड में ग्राम विकास अधिकारी/सहायक विकास अधिकारी से संपर्क कर अपना आवेदन कर सकते हैं।

योजना का लाभ पाने हेतु करें आवेदन
Posted
in
by
Tags: