मऊ – मऊ जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में अयोध्या में राम जन्मभूमि के लिए न्यास कमेटी द्वारा भ्रष्टाचार करते हुए जमीन खरीदने को लेकर उसकी जांच के लिए राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन दिया गया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुनकर कॉलोनी स्थित कैम्प कार्यालय से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए है दो करोड़ की जमीन अठारह करोड़ की खरीददारी की जांच करने की मांग की गई कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंदा की चोरी फिर भी सीना जोरी वाला मुहावरा कायम है इस भ्रष्टाचार में सबसे प्रमुख मंदिर कमेटी के महासचिव चंपत राय जी कटघरे में है इसलिए पूरा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनके बचाव में उतर आए हैं जबकि इसमें भ्रष्टाचार हुआ है कांग्रेसियों ने मांग की कि न्यायधीश के नेतृत्व में एक कमेटी बनाकर जांच की आजादी से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विष्णु प्रकाश कुशवाहा, ओमप्रकाश ठाकुर, राजमंगल यादव, माधवेन्द्र सिंह, कैलाश चौहान, रमन पांडे, उदय प्रताप राय, रामकरन यादव, मुश्ताक अली, धर्मेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, स्वामीनाथ राय, बलजीत चौहान, मनोज गिहार रामचंद्रराय, आकिब नेसार, सर्वेश कुमार, रवि शंकर खण्डेलवाल, संजय चौहान, सतीश, अनिल जयसवाल, आफताबआलम, अहमद जमाल, सलमान इरशाद, सुखचैन, क्रांति निसाद,आदि उपस्थित रहे।

