राशनकार्ड धारकों को मई व जून में मिलेगा निःशुल्क खाद्यान्न, देखें किस तारीख को मिलेगा फ्री राशन

20 मई से बांटा जाएगा निःशुल्क राशन, 31 तक होगा वितरण

नियमित वितरित होने वाले खाद्यान्न से अलग है यह, नियमित वितरण होने वाला खाद्यान्न पूर्ववत निर्धारित मूल्य के अनुसार ही वितरित होगा

मऊ – जिलाधिकारी मऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (फेस III) के अंतर्गत जनपद मऊ में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 से आच्छादित अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डों पर माह- मई एंव जून 2021 में 5 किलोग्राम प्रति यूनिट की दर से उक्त राशन कार्ड धारकों को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। यह वितरण जनपद के सभी उचित दर विक्रेताओं द्वारा दिनांक 20 मई 2021 से 31 मई 2021 तक किया जाएगा। इस अवधि में राशन कार्ड धारक उक्त निःशुल्क खाद्यान्न अपने कोटेदार से प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त जिला अधिकारी द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह वितरण प्रतिमाह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत वितरित होने वाले नियमित खाद्यान्न से अलग है। नियमित वितरण किए जाने वाला खाद्यान्न पूर्ववत निर्धारित मूल्य के अनुसार ही वितरित होगा। जिलाधिकारी द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि यह नि:शुल्क खाद्यान्न शासन द्वारा कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत किया जा रहा है।


Posted

in

by

Tags: