मऊ – मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी स्वावलम्बन एवं नारी सम्मान) अभियान के क्रम में दिनांक 14.01.2023 को थाना कोतवाली पुलिस एन्टी रोमियों टीम द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान शीतला माता मन्दिर मोहल्ला महरनियॉ के पास रास्ते पर आ जा रही महिलाओं/लडकियों को देखकर अश्लील हरकत करने तथा फब्तियां कसने वाले दो अभियुक्त क्रमशः सरवेज अहमद पुत्र एकलाख अहमद, राहुल कुमार पुत्र चन्द्रदेव राम निवासीगण मरदह थाना मरदह जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 12,13/23 धारा 294 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

रास्ते पर आने जाने वाली महिलाओं/बालिकाओं को देखकर फब्तियां कसने/अश्लील हरकत करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
Posted
in
by
Tags: