मऊ। रेलवे प्रशासन ने मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन जाने वाले सबसे पुराने रास्ते को पिछले दिनों दीवार खड़ी कर बंद कर दिया है । जिसके कारण आम यात्रियों तथा नगर वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । दीवाल को हटाकर रेल मार्ग को चालू करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी से मंगलवार को मिला।
श्री ओमर ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि मऊ नगर के सदर चौक से बाल निकेतन पेट्रोल पंप के सामने से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली सड़क को रेलवे प्रशासन ने दीवार चुनवा कर बंद कर दिया है। यह रास्ता शहर से दो चक्का गाड़ियों तथा पैदल जाने वालों के लिए उनकी सुगमता और सहजता के लिए खुला था । परंतु रेलवे प्रशासन ने बिना कोई नोटिस जारी किए इसे बंद कर दिया। इस सुलभ और सहज रास्ते को अचानक बंद कर दिए जाने सेशहर के लोगों को 1 किलोमीटर की दूरी तय करके बस स्टेशन वाले रास्ते से आना जाना पड़ रहा है। बस स्टेशन वाले रास्ते पर बराबर जाम लगा रहता है। इस कारण सदर चौक साइड से स्टेशन आने जाने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तथा यात्रियों की ट्रेन छूट जा रही हैं ।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने जनहित में इसे खोले जाने की मांग जिलाधिकारी से करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर को जांच कर आगे की कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
प्रतिनिधि मंडल में श्री उमाशंकर ओमर के साथ अशोक कुमार गुप्ता अध्यक्ष युवा व्यापार मंडल मऊ ,संजय कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष युवा व्यापार मंडल मऊ, अमिताभ यादव अध्यक्ष बनदेवी व्यापार मंडल ,उदय राज गिरी ,मुकेश तिवारी तथा कुल्लू पांडेय इत्यादि प्रमुख थे। जिलाधिकारी को ज्ञापन स्वरूप पर जाने के बाद तथा उप जिलाधिकारी द्वारा इस प्रकरण की जांच किए जाने की से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल पूरी तरह से आश्वस्त हो गया है कि लोकप्रिय जिलाधिकारी इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए नगर वासियों को सहज सुलभ रास्ते को जनहित में खुलवा देंगे। ताकि लोगों को मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने में आसानी हो सके।

रेल प्रशासन द्वारा बंद किए गए रास्ते को खुलवाने हेतु व्यापार मंडल ने डीएम को दिया ज्ञापन
Posted
in
by
Tags: