मऊ- उ प्र छात्र-युवा रोजगार अधिकार मोर्चा ने अपने प्रदेश व्यापी अभियान में आज राहुल सांकृत्यायन सृजन पीठ में युवा रोजगार अधिकार सम्मेलन में रोजगार के अधिकार को मौलिक अधिकार में शामिल करने की किया मांग।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि आज देश एक साथ कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, भारतीय जनता पार्टी केंद्र की मोदी सरकार जिस लोक लुभावने वादे और नारे के साथ सत्ता में आई थी उसके उलट काम कर रही है आज देश बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई,बदहालस्वास्थ्य शिक्षा व खत्म होते लोकतंत्र से जूझ रहा है, केंद्र सरकार की नौजवान विरोधी-जन विरोधी नीतियों को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कई कदम आगे बढ़कर लागू कर रही है, नौजवानों को रोजगार देने में पूरी तरह से विफल होने के बावजूद रोजगार देने का दिखावा किया जा रहा है, नौकरी का प्रमाण पत्र बांटने को राजकीय आयोजन बना दिया गया है,चार साल में फार्म निकालकर चार लाख रोजगार भी ना दे पाने वाली योगी सरकार प्रचार इतना जोर शोर से कर रही है मानो सभी नौजवानों को रोजगार मिल गया हो, रोजगार तो मिला नहीं दलित पिछड़ों को मिल रहा आरक्षण भी समुचित तरीके से लागू न करके खत्म करने की साजिश की जा रही है।
उत्तर प्रदेश नंबर 1 का विज्ञापन देशभर में चलाया जा रहा है जबकि बेरोजगारी और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाल स्थिति किसी से छिपी नहीं है, करोना वायरस महामारी में बेमौत मारे गए लोगों की लाशों से कफन तक हटाने की तस्वीर बानगी भर है,करोना से मौत के आंकड़े सही तरीके से जारी नहीं किए गए।
अभिनव कदम के संपादक और साहित्यकार जयप्रकाश धूमकेतु ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे दलितों अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर हमले की घटनाओं से प्रदेश में सामंती व सांप्रदायिक शक्तियों को मिल रहा सरकारी संरक्षण उजागर हो गया है, कानून का राज कायम करने के नाम पर लोकत्तात्रिक आवाजों को कुचलने की कोशिश हो रही है, उत्तर प्रदेश के अंदर कमिश्नरी सिस्टम पुलिसिया राज को कायम करने की ही कोशिश है जिसमें लोकतंत्र की बात बेमानी हो जाएगी,
उ प्र छात्र-युवा रोजगार अधिकार मोर्चा के शैलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी,महंगाई,शिक्षा, बदहाल स्वास्थ्य, कृषि संकट व दमन झेल रही जनता की आवाज बनने की बजाय विपक्ष लाचार नजर आ रहा है, उस दौर में किसान आंदोलन से सीखते हुए युवा आंदोलन को तेज करने के लिए उत्तर प्रदेश छात्र युवा रोजगार अधिकार मोर्चा का गठन किया गया है, जो रोजगार के सवाल पर प्रदेश व्यापी आंदोलन तेज करेगा।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से डॉक्टर त्रिभुवन शर्मा शैलेंद्र कुमार,इसरार रजा, अजमल,अरविंद, आमिर, बृकेश यादव ,सोनू ,बबलू राजभर ,हरिंदर, धीरज, महेंदर, साधु यादव ,प्रदुमन यादव ,जंग बहादुर, आदि उपस्थित रहे।
रोजगार के अधिकार को मौलिक अधिकार में शामिल करने की मांग
Posted
in
by
Tags: