मऊ- जिले के बेरोजगार पंजीकृत अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहादतपुरा मऊ के कैम्पस में दिनांक 04 अक्टूबर 2021 को प्रातः 10ः00 बजे से एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सेक्योरिटी, मार्केटिंग एवं अन्य क्षेत्रों से संबंधित कम्पनियॉ प्रतिभाग करेंगी। जनपद के बेरोजगार पंजीकृत इच्छुक अभ्यर्थी जो हाईस्कूल, इण्टर तथा स्नातक पास हो एवं रोजगार के इच्छुक हो तो विभाग के बेव पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

रोजगार मेले का आयोजन 4 अक्टूबर को, विभाग की वेबसाइट पर करें आवेदन
Posted
in
by
Tags: