मऊ – जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि आई०टी०आई० कैम्पस सहादतपुरा मऊ में दिनांक 29 जुलाई 2022 को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में कुल 02 कंम्पनी द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में कुल 41 लाभार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागी लाभार्थियों मे से पशुपतिनाथ बायोटेक्नोलॉजी प्रा० लि० द्वारा 9 अभ्यर्थियों एवं इन्फो आरटीएस इण्डिया प्रा०लि० द्वारा 6 का साक्षात्कार के माध्यम से कुल 15 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले के सफल क्रियान्वयन में कार्यालय के एम0आर0 प्रजापति, सेवायोजन अधिकारी सहित कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें ।

रोज़गार मेले में 15 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Posted
in
by
Tags: