मऊ। लघु उद्योग भारती का द्विवार्षिक संगठनात्मक चुनाव सोमवार की देर शाम औद्योगिक आस्थान स्थित प्रमोद इंडस्ट्रीज सभागार में संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से उद्यमी आजाद यादव को अध्यक्ष व विनीत थरड को मंत्री पद के लिए चयन किया गया।
निवर्तमान संगठन अध्यक्ष सुशील अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस चुनाव बैठक में कोषाध्यक्ष पद के लिए जितेन्द्र राखोलिया, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल जायसवाल व उपमंत्री के लिए अनिल यादव का चयन किया गया। बैठक में पिछले 2 वर्षों के कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत करने के साथ ही आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष आज़ाद यादव ने कहाकि विगत 2 वर्षों के कार्यकाल के दौरान संगठन विस्तार व उद्यमियों के हित के बाबत यथासंभव जो कुछ हो सका वह किया गया। इस दौरान कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन में संगठन के बैनर तले जनहित के तमाम कार्य संपादित किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया गया। उन्होंने कहाकि हम उम्मीद करते हैं आने वाले 2 वर्षो के कार्यकाल में व्यापार व व्यापारी हित मे समर्पित होकर नए संगठन के पदाधिकारी लघु उद्योग भारती के लिए एक आयाम स्थापित करेंगे। संगठन मंत्री विनीत थरड ने कहाकि उद्यमियों द्वारा दिया गया यह दायित्व हमें कर्तव्य परायणता का बोध कराता रहेगा। संगठन के माध्यम से व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ने का संकल्प लेते हुए उन्होंने कहाकि लघु उद्यमियों की आवाज प्रदेश के मुखिया तक पहुंचाने के साथ ही समस्याओं का समाधान उनका लक्ष्य होगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ उद्धमि भवानी बाबू थरड, भरथ जी थरड, मृत्युंजय द्विवेदी, प्रमोद थरड, शौरभ मद्देशिया, बालकृष्ण थरड, विनोद वर्मा, उदयभान जायसवाल, गिरीश चन्द मद्धेशिया ‘पुल्लु बाबू’, राकेश यादव, दीपक जायसवाल व कमलनयन केडिया इत्यादि उपस्थित रहे। संचालन बालकृष्ण थरड ने किया।

लघु उद्योग भारती के द्विवार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से आजाद अध्यक्ष, विनीत बने मंत्री
Posted
in
by
Tags: