कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जारी लाॅकडाउन के अनुपालन कराये जाने के क्रम में आज दिनांक 27.05.2021 को जनपद मऊ पुलिस द्वारा स्थापित समस्त 28 बैरियर प्वाइंट पर चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान कुल 02 व्यक्तियों के विरुद्ध 02 अभियोग पंजीकृत कर 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया साथ ही साथ 1393 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 146 वाहनों का चालान, 01 वाहन सीज व 5000 रूपये जूर्माना वसूला गया। बिना मास्क के घूमनें/लाकडाउन का उलंघन करने वाले 103 व्यक्तियों का चालान कर 38 हजार 200 रूपये जूर्माना वसूला गया।

