लोकपाल द्वारा मनरेगा कार्यों में धांधली की शिकायत पर गहनता से किया गया जांच

मऊ – विकासखंड मोहम्मदाबाद गोहाना के ग्राम सभा दतौली में ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा कार्यों में की गई धांधली की शिकायत अभय सिंह पुत्र शिव शंकर सिंह द्वारा की गई कि ग्राम प्रधान द्वारा पोखरी की खुदाई, वृक्षारोपण कार्य, मिट्टी कार्य आदि कराए बिना ही फर्जी भुगतान करा लिया गया है । उक्त शिकायत के क्रम में जनपद की लोकपाल विनीता पांडेय द्वारा स्थलीय जांच किया गया । शिकायती पत्र के एक – एक बिंदुओं की गहनता से जांच की गई तथा वहां पर उपस्थित शिकायतकर्ता व ग्राम वासियों से भी बयान लिया गया । शिकायतकर्ता द्वारा लोकपाल द्वारा किए जा रहे जांच से संतुष्टि जताई गई । लोकपाल ने बताया कि उक्त कार्यों का अभिलेखीय जांच भी किया जाएगा ।
जांच के समय मौके पर तकनीकी सहायक ,ग्राम पंचायत अधिकारी ,ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: