वाक रेस प्रतियोगिता का आयोजन 2 अक्टूबर को

मऊ- दिनांक 02 अक्टूबर, 2021 को गॉंधी जयन्ती के शुभ अवसर पर जिला खेल कार्यालय, मऊ एवं जिला प्रशासन के सहयोग से पुरूष वर्ग की 05 कि0मी0 की वाक रेस (पैदल चाल प्रतियोगिता ) का आयोजन डा0 भीमराव अम्बेडकर स्पोटर््स स्टेडियम, मऊ में प्रातः 7.00 बजे से किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के पुरूष प्रतिभागी भाग ले सकते है। प्रतियोगिता में प्रविष्ट निःशुल्क है। प्रतियोगिता में प्रथम छः स्थान तक आने वाले विजयी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
अतः उपरोक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी दिनांक 02 अक्टूबर, 2021 को प्रातः 6.00 बजे तक डा0 भीमराव अम्बेडकर स्पोटर््स स्टेडियम, मऊ में उपस्थित होकर अपनी प्रविष्टि कराना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय, मऊ में सम्पर्क स्थापित करें।


Posted

in

by

Tags: