वाहनों की हुई चेकिंग, नियम विरुद्ध चल रहे वाहनों का किया गया चालान

म‌ऊ- आज दिनांक 29.12.2023 को द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दृष्टिगत वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग न करने, एच०एस०आर०पी० न लगे वाहनों के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की गयी जिसके अन्तर्गत 250 वाहनों को चेक किया गया जिसमें सीटबेल्ट के अभियोग में 21 वाहनों एवं एच०एस०आर०पी० के अभियोग में 14 वाहनों तथा ड्रंकन ड्राइविंग के अभियोग में 08 वाहनों का नियमानुसार चालान किया गया। साथ ही वाहन चालकों को जागरूक किया गया तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त आयोजन में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन / प्रवर्तन) श्री सुहेल अहमद एवं यात्रीकर अधिकारी, श्री अरविन्द कुमार जैशल, प्रवर्तन सिपाहियों के साथ उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: