विकास गौतम जिला पूर्ति अधिकारी मऊ के रूप में किया कार्यभार ग्रहण

मऊ। जिला पूर्ति अधिकारी जनपद मऊ के रूप में विकास गौतम ने 26 मई को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे खाद्य आयुक्त कार्यालय लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध थे। जिन्हें नवीन तैनाती दी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य एवं रसद विभाग के दो अधिकारियों को नवीन तैनाती दी है। जिसमें विकास गौतम को जनपद मऊ का जिला पूर्ति अधिकारी तथा जाकिर हुसैन को प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी फिरोजाबाद के रूप में तैनाती मिली है। उक्त आशय की जानकारी उपलब्ध कराते हुए आयुक्त मनीष चौहान ने स्थानांतरित कार्मिकों को निर्देशित किया है कि वे बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए नवीन तैनाती स्थल पर अपना कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। नई तैनाती पाए जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम द्वारा मऊ कार्यालय में पदभार ग्रहण किए जाने पर कार्यालय कर्मियों ने उनका एक दूसरे से परिचय कराते हुए उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्ति निरीक्षक कुमार सिंह, हर्षिता राय, गगन सिंह ,तेज प्रताप ,अरविंद कुमार, आनंद यादव, तौफीक खान, आशीष सिंह, मनजीत पासवान सहित कार्यालय के अनेक कार्मिक मौजूद थे।


Posted

in

by

Tags: