मऊ – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना कॉल से ही छात्र हित एव राष्ट्र हित में सहयोग करते हुए आ रहा है इसी क्रम में अभाविप मऊ जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा मऊ जिले के जिला प्रमुख वीना गुप्ता जी के नेतृत्व में सरकार के गाइडलाइन के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार तथा शिक्षा विभाग के आदेश द्वारा हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट के विद्यार्थियो को अगली कक्षा में प्रमोट करने के लिए उनके पिछली कक्षाओं और प्री-बोर्ड के नम्बर के आधार पर परीक्षा परिणाम (नंबर) उ०प्र० शिक्षा विभाग को भेजने को कहा, इसी का फायदा उठाकर कालेज प्रशासन अच्छे अंक व रिजल्ट बनाने के लिए प्राइवेट स्कूलों द्वारा विद्यार्थियो से मनमाने तरीके से अवैध वसूली की जा रही है। जिससे कई विद्यार्थी परेशान होकर इसकी सूचना अनेक विद्यार्थियों द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मऊ जिले के कार्यकर्ता शुभम गुप्ता को मिली, जिससे मऊ जिले के सभी कार्यकर्ता एकत्रित होकर इसके विरोध मे कार्यकर्ताओं ने फातिमा तिराहा से विद्यालयों द्वारा बोर्ड रिजल्ट के नाम पर मनमानी अवैध वसूली बंद हो का नारेबाजी कर जिला विद्यालय निरीक्षक अधिकारी राजेंद्र प्रसाद जी को जिला संयोजक सुधांशु सिंह के नाम से ज्ञापन दिया और उनसे आग्रह किया कि उपरोक्त विषय का संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही करे नही तो विद्यार्थी परिषद इससे भयंकर आंदोलन करने का बाध्य होगा। ज्ञापन देने जिला सोशल मीडिया प्रमुख शुभम गुप्ता, नगर मंत्री ओमकार, जिला संयोजक सुधांशु सिंह, आनंद सिंह, आदेश, छात्र नेता शिवम गुप्ता, अवनीश, आयुष, आदर्श, प्रदीप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

